अब तक कार सिर्फ सड़को में नजर आते थे लेकिन अब आपको कार आसमानो में भी नजर आने वाली है।

आपको बता दे की अमेरिका के कैलिफोर्निया में सस्टेनेबल इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स की स्थापना हुई थी।

इस साल 2015 में शुरू किया गया था। इस कंपनी का एक ही मकसद है कि यह विश्व को पहले फ्लाइंग कार दे सके।

इसका निर्माण उसी समय से शुरू हो गया था और अक्टूबर 2022 में कंपनी ने इसके पहले प्रोटोटाइप को लांच किया था।

इसी समय इसके द्वारा घोषणा की गई थी कि इस साल 2025 तक लांच कर दिया जाएगा। अभी इसे सरकारी मंजूरी भी मिल चुकी है।

दरअसल जिस भी उपकरण को उड़ना होता है उसे अमेरिकी फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से एक खास सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।

इस फ्लाइंग कार को यह सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसे उड़ने की अनुमति भी दे दी गई है।

जल्द ही हम इस कार को उड़ते हुए भी देख सकते हैं।फिलहाल यह एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस कार के लैंडिंग और टेक ऑफ पर कम कर रहे हैं।

अब इसके ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी तेजी से कम किया जा रहा हैअलेफ के विशेष एयरवार्डिन्स सर्टिफिकेट में कुछ लिमिटेशन भी निर्धारित की गई है।

यह लिमिटेशन इसके उड़ानों के जगह के साथ-साथ रोड पर भी चलाया जा सकता है ट्रैफिक में उड़ा कर ले जा सकते हैं।

यह गाड़ी 200 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है और इसे 177 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

हालांकि इस गाड़ी में फिलहाल एक या दो यात्री ही सफर कर सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि अगले स्टेज में इसमें अधिक यात्रियों को बैठाया जा सके।

उन्होंने ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है,इस कार की कीमत अमेरिका में ३००,००० डॉलर है यानी की 2 करोड़ 45 लाख रुपए।