CG CRIME

CG CRIME : पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए दो महिला और दो पुरुष, 6 गिरफ्तार

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG CRIME : जांजगीर चांपा। जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक मकान से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेला ग्राउंड के पास मकान में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में 2 पुरुष और 2 महिला को पकड़ा है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME : पुलिस ने बताया कि द्रौपदी भट्ट अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर कुछ दिनों से देह व्यापार चला रही थी। शिकायत मिलने के बाद टीम बनाकर घर में रेड मारा गया। जिसमें दो पुरुष और दो महिला को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। वही पुलिस ने अन्य दो महिला और संचालिक द्रौपदी भट्ट को पकड़ा। जिनके पास से करीब 3 हजार रुपए, आपत्तिजनक सामान, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।

CG CRIME : शिवरीनारायण थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ईश्वर साहू (38 वर्ष) निवासी सारंगढ़, चूड़ामणि मानिकपुरी (25 वर्ष) निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।