CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने धान खरीदी व्यवस्था में हो रही अव्यवस्थाओं और बागबाहरा के किसान द्वारा आत्महत्या के प्रयास के विरोध में उरला में सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
CG NEWS : क्या है पूरा मामला
CG NEWS : महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा (बागबाहरा) के 65 वर्षीय किसान मनबोध गाड़ा धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से बेहद परेशान थे। शनिवार को उन्होंने खेत में जाकर अपने गले पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। 112 की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति के चलते किसान को महासमुंद मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। किसान की हालत फिलहाल नाजुक है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।
CG NEWS : मेकाहारा में मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर पहुंचकर घायल किसान के परिवार से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और किसान लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं।
CG NEWS : उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी, तौल में गड़बड़ी, वसूली और खासकर टोकन न मिलने की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। मनबोध गाड़ा भी इसी समस्या से त्रस्त होकर कई दिनों से चॉइस सेंटर और समिति के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समाधान न मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया। उनके पास केवल 1 एकड़ 40 डिसमिल जमीन है। बघेल ने कहा कि किसान को इस हद तक मजबूर होना सरकार के लिए बड़ा सवाल है और यह किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है।




