CG NEWS

CG NEWS : खून से लथपथ मिली कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जुर्म राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG NEWS: जशपुर। कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। बीती रात वह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने निकला था। जिसके बाद आज सुबह उसकी लाश मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।