CG NEWS

CG NEWS: किरण सिंह देव बने बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी, कौन है किरण सिंह देव जानिए….

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

 

CG NEWS: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया है। बता दें कि इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव थे, जिन्होंने लोरमी विधानसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

CG NEWS: बता दें कि किरण देव जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29834 वोट से चुनाव हराया हैं। 61 वर्षीय किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं।

CG NEWS: वे महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरूआत की है। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में चुनाव लड़ने से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

CG NEWS: भाजपा की टिकट पर बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटों से चुनाव हराया है।

CG NEWS: जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है। यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। संतोष बाफना दो बार विधायक थे, पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने बीजेपी के प्रत्याशी संतोष बाफना को हराया था।