CG Politics:

CG Politics: विमल चोपड़ा बोले-कांग्रेस में चल रहा है विद्रोह, 22 विधायक जनता के साथ पार्टी का भी भरोसा खो दिया, इसलिए टिकिट काट दिया…

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

 

CG Politics: रायपुर। पूर्व विधायक महासमुंद एवं भाजपा प्रवक्ता विमल चोपड़ा ने प्रेसवार्ता लेकर कांग्रेस रप जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा -कांग्रेस में विद्रोह चल रहा है उसकी स्थिति ठीक नहीं है । पिछले चुनाव में 40, 50 हजार वोट से जीते थे, उनका टिकिट कांग्रेस ने काट दिया। ये 22 विधायक जनता के साथ-साथ पार्टी का भी भरोसा खो दिए है इसलिए टिकिट काट दिया गया।

CG Politics: वहीं उन्होंने कहा कि अनूप नाग अंतागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। बृहस्पति सिंह क्या बोल रहे है …ये बताने की जरूरत नहीं है। रुद्र गुरु की जगह किसी और को टिकिट मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में कांग्रेसियों पर कितना भरोसा है। विकास के काम में विराम लग गया है। 30 साल पीछे राजधानी रायपुर चले गई है।

CG Politics: भाजपा की सरकार बनी थी तो 4732 मेगावाट का उत्पादन था, लेकिन 2018 में 22 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रही है। सिंचाई योजना 418 थी और 2018 में दो हजार सिंचाई योजना कर के दिए थे ।

 

CG Politics: 5 साल में जो मेडिकल कालेज बने वो सभी केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहा है। 7 मेडिकल कालेज के लिए 200 करोड़ दिए गए लेकिन आज तक इस राशि का क्या हुआ पता नहीं। 4 मेडिकल कालेज और दिए उनका काम आज तक चालू नहीं हुआ हैं।