CRIME NEWS:

CRIME NEWS: अवैध संबंध बना हत्या की वजह, वारदात के बाद हो गए थे फरार, मुंगेली से 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

CRIME NEWS: मुंगेली/सिमगा: वार्ड नंबर 14 मुंगेली थाना व जिला मुंगेली की सुकृति कुर्रे पति दिलीप कुर्रे, जो कि ग्राम चंदेरी थाना सिमगा निवासी अपने प्रेमी मृतक नंदकुमार पात्रे पिता आगरदास पात्रे के घर में आ गयी थी। सुकृति कुर्रे विवाहित महिला थी, जो कि नंद कुमार पात्रे से प्रेम करती थी।

CRIME NEWS: जिस कारण से वह अपना ससुराल मुंगेली को छोड़कर अपने प्रेमी मृतक नंद कुमार के घर रहने आ गई थी। यह बात चलने पर सुकृति कुर्रे का आरोपी पति, उसका साला मुकेश बांधे, दिनेश बांधे, ससुर तिलक बांधे, सास लक्ष्मी बांधे, दोस्त अंकुर सोनी वह 08-10 अन्य लोग सुकृति कुर्रे को वापस ले जाने के लिये दिनांक 02.06.2024 को रात्रि करीबन 11.30 बजे ग्राम चंदेरी आ गए।

CRIME NEWS: इस दौरान वापस ले जाने की बात पर आरोपी पक्ष एवं मृतक पक्ष में गंभीर विवाद होने लगा। इसी गुस्से एवं आवेश में आकर सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर मृतक के घर आंगन में रखे लकड़ी के बत्ता, लाठी, डण्डा से घर में रहने वाले नंदकुमार पात्रे, माता अनिता पात्रे एवं बड़ा भाई गोवर्धन पात्रे को जान से मार डालने की नियत से मकान के छत पर चढ़कर उन पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया गया।

CRIME NEWS: अचानक हुए हमले से नंदकुमार पात्रे एवं अनिता पात्रे के सिर में गंभीर चोट आया। सांथ ही आरोपियों द्वारा बीज बचाव करने आए गोवर्धन पात्रे के साथ भी मारपीट करते हुए उसे घर के छत से नीचे फेंक दिया गया जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

CRIME NEWS: आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के बाद मृतक परिवार के घर के सभी कमरों का दरवाजा, कूलर, फ्रिज आदि को तोड़ दिया गया तथा इसके पश्चात दो कार एवं एक आॅटो से सभी आरोपी वापस मुंगेली चले गए। कि सूचना मिलते ही निरीक्षक गोपाल ध्रुवे के नेतृत्व में थाना सिमगा का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम चंदेरी पहुंचा। सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा तत्परतापूर्वक हमले में गंभीर रूप से घायल नंदकुमार पात्रे, अनिता पात्रे व गोवर्धन पात्रे शासकीय अस्पताल सिमगा पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर द्वारा चेक करने पर नंद कुमार पात्रे को सिर में आई गहरी एवं गंभीर चोंट के कारण अस्पताल में ही नंदकुमार का मृत्यु हो जाना बताया गया। उसके बाद अन्य दो घायलों को उचित उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया है।
कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 184/2024 धारा 147, 149,452,294,506,323,307, 427,302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CRIME NEWS: प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना सिमगा पुलिस टीम को मुंगेली रवाना किया गया, जहां पुलिस द्वारा आरोपी दिलीप कुर्रे उर्फ राहुल कुर्रे, मुकेश बांधे, दिनेश बांधे, तिलक बांधे, लक्ष्मी बांधे, एवं अंकुर सोनी को उसके घरों से पकड़ कर हिरासत में लिया गया।

CRIME NEWS: आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिसमें पता चला कि- मृतक नंद कुमार पात्रे का सुकृति कुर्रे से अवैध संबंध होने से, वह अपने पति को छोड़कर ग्राम चंदेरी आ गई थी। आरोपी का पूरा परिवार इस बात से नाराज चल रहा था, इसलिए सभी सदस्य सुकृति कुर्रे को वापस मुंगेली ले जाने के लिए ग्राम चंदेरी पहुंचा।

CRIME NEWS: उनके आते ही मृतक नंद कुमार पात्रे द्वारा आरोपी पक्ष से गाली गलौज किया जाने लगा एवं विवाद किया जाने लगा। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा आवेश में आकर लकड़ी के लाठी, डंडे आदि से मारपीट करते हुए दो लोगों को गंभीर रूप से चोट पहुंचाना एवं मृतक नंद कुमार की हत्या करना स्वीकार किया गया है।

CRIME NEWS: प्रकरण में 06 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन लाठी, डंडा एवं लकड़ी का बत्ता जप्त किया गया है तथा प्रकरण में अभी 08-10 आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी पतातलाश जारी है।

CRIME NEWS: संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिमगा से निरीक्षक गोपाल सिंह ध्रुर्वे के नेतृत्व में सउनि नरेन्द्र मारकंडेय, प्रआर संतोष वर्मा, महिला प्रआर जागेश्वरी वर्मा आरक्षक बिरेन्द्र सिन्हा, बब्बू साहू, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संजय ध्रुव, लोकेश डडसेना, पुंजराम ठाकुर व अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

CRIME NEWS: आरोपियों के नाम –
01. दिलीप उर्फ राहुल कुर्रे पिता श्यामलाल कुर्रे उम्र 37 साल निवासी वार्ड 14 मुंगेली थाना/जिला मुंगेली छ0ग0
02. मुकेश कुमार बांधे पिता तिलकराम बांधे उम्र 25 साल निवासी वार्ड 14 मुंगेली थाना/जिला मुंगेली छ0ग0
03. दिनेश बांधे पिता तिलकराम बांधे उम्र 23 साल निवासी वार्ड 14 मुंगेली थाना/जिला मुंगेली छ0ग0
04. लक्ष्मी बांधे पति तिलकराम बांधे उम्र 49 साल निवासी वार्ड नंबर 14 मुंगेली थाना/जिला मुंगेली छ0ग0
05. तिलक बांधे पिता स्व संतन बांधे उम्र 58 साल निवासी मुंगेली वार्ड नंबर 14 थाना/जिला मुंगेली छ0ग0
06. अंकुर सोनी पिता स्व अरूण सोनी उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 11 मुंगेली थाना/जिला मुंगेली छ0ग0