CRIME NEWS : दुर्गापुर : Chandrapur में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की।
CRIME NEWS : यह घटना दुर्गापुर थाना क्षेत्र के तुकूम इलाके की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अंकेश योगेश बहिरवार के रूप में हुई है, जिसने अपनी 29 वर्षीय लिव-इन पार्टनर प्रियंका की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी, जिसके बाद उसकी मुलाकात अंकेश से हुई। उम्र में सात साल छोटे होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे साथ रहने लगे।
CRIME NEWS : शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। 14 मार्च की रात करीब 8:15 बजे, विवाद के दौरान अंकेश ने मोबाइल चार्जर के तार से प्रियंका का गला घोंट दिया।
CRIME NEWS : हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। उसने प्रियंका के परिवार को फोन कर बताया कि वह बात नहीं कर रही है और शायद उसने आत्महत्या कर ली है। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CRIME NEWS : शुरुआत में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।




