Dhamtari News:

Dhamtari News: कांस्टेबल से लूट: ड्यूटी से लौट रहे जवान को लूटेरों ने बनाया शिकार, चाकू की नोंक पर वारदात को दिया अंजाम

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

Dhamtari News: धमतरी। कांस्टेबल को चाकू मारकर लूट की वारदात हुई है। मामला धमतरी का है, जहां सहायक आरक्षक गेंदालाल मरकाम पर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ है। ये पूरी घटना नगरी थाना से कुछ ही दूरी पर घटी है।

Dhamtari News: जानकारी के मुताबिक एसडीओपी नगरी कार्यालय में है पदस्थ सहायक आरक्षक गेंदालाल मरकाम ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान नगरी थाना से महज कुछ दूरी कार्रवायघाटे के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। तीनों बदमाश स्कूटी पर सवार थे। चाकू की नोंक पर रोकने के बाद पहले पैसे छीने और फिर चाकू मार दिया।

Dhamtari News: जवान के कमर के नीचे चाकू मारा गया है। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गये। आपको बता दें पिछले काफी दिनों इलाके में चाकूबाजी की वारदात हो रही है। पुलिस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले की जांच में जुटी है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रहा है।