Kawardha Accident: कवर्धा। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 19 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। जब एक साथ 19 चिता जली तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान खुद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। वह अंतिम संस्कार तक श्मशान घाट पर मौजूद रहे। आपको बता दे कि कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 लोगों मौत हो गयी थी। मृतकों के अंतिम संस्कार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।
Kawardha Accident: ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
Kawardha Accident: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई। मुख्यमंत्री साय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।जब एक साथ जली 19 लोगों की चिताएं,तो कलेजा फट गया, सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री