Kunwargarh Festival : रायपुर : धरसींवा में कुंवरगढ़ महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भिलाई की बेटी निधि टंडन ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान श्री रामचंद्र और केवटराज की कथा को कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
Kunwargarh Festival : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, सौरभ साहब, डॉ. राजेंद्र रंगीला, मिलन रंगीला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विख्यात कलाकार उपस्थित थे। हजारों की संख्या में दर्शकों ने निधि टंडन के प्रदर्शन का आनंद लिया। निधि टंडन के कथक नृत्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया, और उनकी प्रस्तुति के लिए उन्हें खूब सराहना मिली।



