Modi 3.0 Cabinet :

Modi 3.0 Cabinet : मोदी मंत्रिमंडल से इन मंत्रियों की हुई छुट्टी, अब कहलाएंगे पूर्व मंत्री, पढ़ें पूरी खबर…

Featured देश-विदेश राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

Modi 3.0 Cabinet : नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी को शपथ दिलाएंगी। वहीं पीएम मोदी के साथ करीब 60-65 सांसद भी कैबिनेट और राज्य मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार मोदी 3.0 मंत्रिमंडल से 20 मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इन मंत्रियों में कई लोग चुनाव हार चुके हैं तो कई लोगों को चुनाव जीतने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने वालों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम लगातार पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर का है।

 

 

Modi 3.0 Cabinet : अनुराग को इस बार मोदी कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इसके अलावे चुनाव हार चुकी पूर्व मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, मीनाक्षी लेखी, अर्जुन मुंडा, जनरल वीके सिंह और अश्विनी चौबे को भी मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर सरीखे नेताओं को अहम मंत्रालयों का जिम्मा दिया गया था। इसी तरह से अनुराग ठाकुर भी खेल मंत्रालय संभाल रहे थे। हालांकि, मोदी 3.0 में अब कुल मिलाकर 20 नेताओं की छुट्टी कर दी गई है।

 

Modi 3.0 Cabinet : इन नेताओं को कैबिनेट में नहीं किया शामिल-

स्मृति ईरानी
अनुराग ठाकुर
राजीव चंद्रशेखर
अजय मिश्रा टेनी
जनरल वीके सिंह
अश्विनी चौबे
नारायण राणे
अजय भट्ट
साध्वी निरंजन ज्योति
मीनाक्षी लेखी
राजकुमार रंजन सिंह
आरके सिंह
अर्जुन मुंडा
निशीथ प्रमाणिक
सुभाष सरकार
जॉन बारला
भारती पंवार
रावसाहेब दानवे
कपिल पाटिल
नारायण राणे
भगवत कराड