PM MODI IN RAIPUR: मोदी मय हुआ रायपुर……कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी… बोले-शराब बंदी का वादा किया…और कर दिया शराब घोटाला…ढाई साल के विवाद पर बोले…

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

PM MODI IN RAIPUR
PM MODI IN RAIPUR

 

 

PM MODI IN RAIPUR:रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ को 7000 करोड़ रूपए से ज्यादा की सौगात दी। पीएम मोदी ने आज कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और बयानों की झड़ी लगा दी।

 

 

PM MODI IN RAIPUR:पीएम ने सबसे पहले अंबिकापुर बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा – आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दु:खद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है।

 

 

 

PM MODI IN RAIPUR:छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

 

 

 

PM MODI IN RAIPUR:पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया और कहा – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ महतारी, दंतेश्वरी माता और मां बम्लेश्वरी का भी जयकारा लगाया। छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है।

PM MODI IN RAIPUR:आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा.गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी।

 

 

PM MODI IN RAIPUR:लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है।

 

 

 

PM MODI IN RAIPUR:पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का फामूर्ला तय हुआ लेकिन वो भी नहीं किया गया। लेंड माफिया,
कोल माफिया, सेंड माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।

 

READ MORE: LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे, साइंस कॉलेज मैदान से सीधे लाइव

 

 

PM MODI IN RAIPUR:कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।पीएम मोदी ने कहा – छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।

 

 

 

READ MORE: politics web ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे, इतने करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 

 

PM MODI IN RAIPUR:भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।

 

PM MODI IN RAIPUR:इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण, और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास। गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं।

 

 

PM MODI IN RAIPUR: इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।

 

 

READ MORE: DIG Suicide Breaking: DIG ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जानिए वजह