Raipur Crime :रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है।
Raipur Crime :पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना डीआरएम ऑफिस, WRS कॉलोनी के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
Raipur Crime :पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र टांडी उर्फ एमडी (19 वर्ष) पिता ललित टांडी निवासी जागृति नगर आरबीएच कॉलोनी, थाना खमतराई, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया।
Raipur Crime :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Raipur Crime :यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम व सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में की गई।




