Raipur News: भाजपा भनपुरी मंडल कार्यकारिणीसूची जारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Uncategorized

Raipur News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भनपुरी मंडल की नई कार्यकारिणी 2025 की सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी मा. सौरभ सिंह की सहमति एवं जिलाध्यक्ष मा. रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर की गई हैं।

Raipur News: इस नई कार्यकारिणी में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती देने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुँच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुभवी व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ और संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं।

Raipur News: भाजपा की यह पहल आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को प्राथमिकता देने, जनता से जुड़ाव बढ़ाने और पार्टी की नीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।