Ration Card Benefit

Ration Card Benefit : राशन कार्ड धारकों के लिए राहत, सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा अतिरिक्त राशन, अनाज की मात्रा में नहीं होगी गड़बड़ी

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

 

Ration Card Benefit : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद राहत भरी हो सकती है। कोरोना काल से अब तक लोगों को राशन वितरण प्रणाली के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहे हैं। हालांकि, कई कार्डधारकों को द्वारा कम राशन देने की शिकायत की जा रही थी। जिसके बाद अब इसमें सुधार का निर्णय लिया गया है।

Ration Card Benefit :ऐसे में अब कोटेदारों की सभी दुकानें ई वेइंग स्केल से जोड़ी जाएगी यानी ई पॉश मशीन से कांटों को जोड़ा जाएगा। जिसके साथ ही अब राशन में हेर फेर नहीं हो सकेगा। कार्ड घर को ईडब्ल्यूएस के सॉफ्टवेयर में यूनिट दर्ज होगी। अंगूठा लगाने पर कार्ड यूनिट के अनुसार तौल लेगा। इस प्रणाली से राशन में कटौती की संभावना नहीं होगी।

Ration Card Benefit :प्रत्येक 3 महीने में सस्ती दरों पर चीनी उपलब्ध

दरअसल, अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रत्येक 3 महीने में सस्ती दरों पर चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी। 3 महीने में एक बार 3 किलो चीनी प्रत्येक को दिया जाएगा। इस बाजार के भाव में नहीं बल्कि सस्ती दर यानी 18 रुपए प्रति किलो के दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इससे राहत मिलेगी।कोरोना काल में शिकायत की गई थी कि डीलर प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की बजाए 3 या 4 किलोग्राम की कर्जदारों को उपलब्ध करा रहे हैं। बाकी राशन में हेर फेर की जा रही है। इस पर्जी का विकल्प तलाशने के लिए प्रयास शुरू किया गया था। जिसके बाद ही पोश मशीन में राशन डीलर द्वारा मात्र सही दर्ज किया जा रहा था।

Ration Card Benefit :मशीन पर राशन की मात्रा दर्ज की जाएगी

Ration Card Benefit :ऐसे में अब मशीन पर राशन की मात्रा दर्ज की जाएगी। ऐसे में राशन के सही तौल के लिए डीलर की मनमानी पर मशीन नजर रखेगी। इस उपाय को सॉफ्टवेयर से तैयार किया गया है। कांटे और ई पोश मशीन को आपस में जोड़ दिया जाएगा।