Rekha In TV Show

Rekha In TV Show : एक्ट्रेस रेखा ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में आएंगी नजर, जानिए

Featured मनोरंजन

 

मुंबई। Rekha In TV Show : स्टार प्लस (Star Plus) पर आने वाला धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में जल्द ही एक्ट्रेस रेखा (Actress Rekha) नजर आयने वाले है। हाल में एक्ट्रेस ने एक स्पेशल अपकमिंग प्रोमो की शूटिंग खत्म की है। रेखा का हमेशा से गुम है किसी के प्यार में के साथ खासा जुड़ाव रहा है। ऑडिएंस को रेखा शो की नै कहानी पेश करते हुए नजर आने। वाली है। इस प्रोमो की शूटिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ जेना द्वारा किया गया है।

Rekha In TV Show : सिद्धार्थ जेना ने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मैं रेखा जी को निर्देशित करने वाला हूं तो मैं बहुत उत्साहित और खुश था। वह पावर-पैक, पैशनेट और 100 % डेडिकेटेड प्रोफेशनल हैं। मैं बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन को निर्देशित करने के लिए खुद को बेहद लकी और ब्लेस्ड मानता हूं। रेखा जी के साथ काम करना बेहद खुशी की बात है।

 

READ MORE: Adipurush Box Office: ऐसा करने वाले पहले एक्टर बने प्रभास, नाराज दर्शकों ने दिखाया ठेंगा, फिर भी आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर बना डाले ये 5 अनोखे रिकॉर्ड

 

Rekha In TV Show :वह जो कुछ भी हैं, वह अपने अनुशासन, जुनून, समयनिष्ठता और अपने सभी प्रदर्शनों में 100% से अधिक देने की भूख के कारण हैं। वह ऐसी शख्स हैं जो अपना होमवर्क कर के सेट पर आती हैं। एक लेजेंड होने के अलावा, उनमें एक अठारह साल की लड़की का दिल भी है।रेखा जी एक निर्देशक की ड्रीम अभिनेत्री हैं। रेखा जी जैसी आइकन से मैं जो सीखता हूं वह यह है कि यदि आप हर काम में अपना दिल और आत्मा लगाते हैं, तो बाकी सब आपको फॉलो करेंगे।

 

 

READ MORE: monsoon rainfall update: भारी बारिश का अनुमान, 1300 गांव डूबे, UP में 5 लोगों की मौत; यहां बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल

 

Rekha In TV Show :डेढ़ मिनट के लिए इतने रुपए ?

 

Rekha In TV Show : मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो गम है तेरे प्यार में के एक से डेढ़ मिनट के प्रोमो के लिए रेखा ने 10 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। बता दें इससे पहले जब रेखा को इस शो के प्रोमो के लिए बुलाया गया था तब भी उन्होंने 5-7 करोड़ रुपए फीस ली थी।

 

Rekha In TV Show :मीडिया जानकारी अनुसार, रेखा 18 जून यानी रविवार को मुंबई में एक होटल में इस शो के प्रोमो के लिए शूट करेंगी। जिसमें रेखा आने वाली जनरेशन का इंट्रोडक्शन देती दिखेंगी और कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे इस बारे में भी रेखा जानकारी दे सकती हैं। फिलहाल फैंस को इस शो के अपकमिंग एपिसोड के अपडेट्स का इंतजार है।

 

READ MORE: Most Affordable 7-Seater Car: 7-सीटर कार, कीमत Maruti Ertiga से भी सस्ती, फीचर्स हैं धांसू, माइलेज का भी बाप