विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में :तोखन साहू

राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

नवागढ़। गुरुवार की शाम भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ के विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी तोखन साहू ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, विधानसभा संयोजक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, विधानसभा विस्तारक बीरेंद्र साहू एवं नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू एवं वरिष्ठ नेतागण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व संसदीय सचिव तोखन साहू ने भाजपा नवागढ़ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नवनिर्मित कार्यालय की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवागढ़ विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं है यहां कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करता है। यह हमारा मंदिर है। अन्य पार्टीयों में जब घरों से पार्टी चलती है, तो लोगों को उस व्यक्ति के हिसाब से पार्टी को जोड़ देते हैं, फिर उस कार्यकर्ता का नाम ऊपर हो जाता है। वहीं भाजपा एक व्यक्ति के हिसाब से नहीं, बल्कि एक सिद्धांत के हिसाब से चलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी 5 ” क ” से चलती है। कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कार्य प्रगति और कोष से चलती‌ है, लेकिन भाजपा के साथ छठा “क” भी जुड़ा हुआ है। भाजपा का चुनाव निशान कमल भी है और नवागढ़ में इस बार कमल खिलने वाला है।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा किभाजपा के लिए आज आज का दिन शुभ है। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता के आधार पर चलती है, भाजपा संगठन के आधार पर चलती है, भाजपा ही एक लोकतांत्रिक पार्टी है, बाकी सब पार्टियां एक कुनबे या गैंग की तरह हैं। कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा कार्यालय एक मंदिर है। कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय बनाया गया है।

चुनाव कार्यालय प्रभारी गिरेन्द्र महिलांग ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस कार्यालय से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावन्त धर बांधे व देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य नेमिराज सोनवानी, महावीर साहू, विष्णु सिंह ठाकुर, जितेंद्र भुवाल, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, रामसागर साहू, मनी साहू, टीकम गोस्वामी, रोहित साहू, सुरेश निषाद, फुलचंद साहू, अभिषेक राजपूत, दुर्जन साहू, विनोद साहू, महेश टण्डन, गोलू सिन्हा, सुरेन्द्र राजपूत, बिनो सोनकर, युपेश साहू, खेमिन बाई, बालशंकर वर्मा, गजेंद्र साहू, कुलेश्वर सिन्हा, गुरमुख भार्गव, तनु दीवान,मनीष सेन, राजा खान, छन्नू सोनी, बेदराम साहू, कुंजबिहारी ठाकुर,कपिल बंजारे, त्रिलोक साहू, काल्विन जोशी, संजू राजपूत, रामकिशुन साहू, तोपसिंग साहू, बाबूलाल रजक, केदार साहू, रामनाथ साहू, परमेश्वर साहू, कृष्णा ध्रुव, शोभित साहू, जितेंद्र मात्रे,मोहन चेलक, दिनेश सोनवानी, मनहरण केशरवानी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।