Traffic Ruls

Traffic Ruls: ‘यातायात पाठशाला’ ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान, डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा-नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का लिया जा यातायात पाठशाला, ट्रैफिक नियमों का पालन करें

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

Traffic Ruls: रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाने तथा लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने एक नई पहल की शुरुआत की गई है।

 

 

Traffic Ruls: ट्रैफिक नियम को तोड़ने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन के प्रति जागरूकता लाने यातायात थाना भनुपरी के सामने यातायात की पाठशाला आयोजित की गई।

 

 

 

 

Traffic Ruls: जिसके तहत यातायात रायपुर के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा चौक-चौराहों में यातायात की पाठशाला आयोजित कर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को रोककर नियमों की जानकारी तथा पालन करने हेतु प्रशिक्षण देने का काम कर रहें है, साथ ही यातायात संकल्प पत्र भराकर भविष्य में दोबारा उल्लंघन नही करने की शपथ दिलाई जा रही है।

 

 

 

Traffic Ruls: इसी क्रम में शहर के भनपुरी यातायात थाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा व डीएसपी गुरजीत सिंह के द्वारा यातायात की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी साथ ही भविष्य में नियमों का पालन कर वाहन चलाने यातायात संकल्प पत्र भराया गया।

 

 

Traffic Ruls: डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि यातायात की पाठशाला कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्येश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को स्पॉट पर ही रोककर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाना है। उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में क्लास लगाकर विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे।

 

 

 

 

Traffic Ruls: उसके बाद उनसे प्रश्न पूछा जायेगा और जो लोग सही जवाब देंगे उन्हें बिना जुमार्ना किये जाने दिया जाएगा। जो फेल होगें उनको पुन: क्लास करना होगा।

Traffic Ruls: साथ ही भविष्य में नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु संकल्प पत्र भरवाया जाएगा ताकि शहर की यातायात सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके। इस असवर पर भनपुरी यातायात प्रभारी अनीष सारथी सहित ट्रैफिक के आला कर्मचारी मौजूद रहे।