UP CRIME: उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनकी शख्स ने परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सबसे पहले अपनी मां को गोली मार दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आखिर में आरोपी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस परिवार के 6 लोगों की मौत की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अफसर हत्याकांड की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे है।
UP CRIME: जानकारी के मुताबिक मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में ये हत्याकांड की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में 45 वर्षीय अनुराग सिंह का परिवार निवास करता था। अनुराग ने देर रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
UP CRIME: मां और पत्नी की हत्या करने के बाद भी जब आरोपी का मन नही भरा तो उसने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है। इसके बाद आरोपी ने 12 साल की बेटी अस्वी, 8 साल की अर्ना और 4 साल का बेटाआद्विक को छत से नीचे फेंक दिया। परिवार के लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।
UP CRIME: बताया जा रहा है कि जब अनुराग इस हत्याकांड को अंजाम दे रहा था, तब उसका भाई अजीत बीच बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा था। लेकिन सिर अनुराग ने उसे भी मारने का प्रयास किया, जिससे डरकर वह किसी तरह खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो उसने खूनी मंजर देखा। इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन अजीत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता, तो अनुराग उसे भी मार देता। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच हुआ है। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था।
UP CRIME: परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे। इसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।वहीं सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार अनुराग सिंह ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है।
UP CRIME: पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। बच्चों को छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।