मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के विजेता इस बार मुनव्वर फारुकी बनें इस शो से मुनव्वर फारुकी को बहुत प्यार मिल रहा है
उनके फैंस ने हाल ही में मुंबई के डोंगरी इलाके में उनका भव्य स्वागत किया,उनकी स्वागत और फैंस फॉलोविंग को देख कर हर कोई देखते ही रह गया।
लेकिन क्या आप जानते है की मुन्न्ववार फारुकी को इतनी फैन फॉलोविंग कैसी मिली और वो यहाँ तक कैसे पहुंचे?
दरसअल मुनव्वर शुरुआती जर्नी में एक स्टैंडप कॉमेडियन के बाद विवादों में तब आये जब उन्होंने भगवान राम और माता सीता पर अपशब्द कहे।
बता दें इसके लिए मुन्नवर को साल 2021 में अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप में उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वायरल हुए वीडियो में फारुकी भगवान राम और सीता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आए थे,हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल से रिहा किया गया था।
कॉमेडियन के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी खूब ट्रॉलिंग की गई थी।
हाल ही में राम मंदिर का निर्माण हुआ जिसकी भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा है,जहाँ कई राम भक्त देखने को मिले।
वही आज हमारे देश के लोगो ने अपने वोट के माध्यम से उसे विजेता बना दिया जिसने भगवान राम और माता सीता का अपमान किया।