ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

दूसरे रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपए की कमाई की, अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.28 हो गया है।

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो वे सभी पहले वीक तक आते-आते 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेती थीं।

2023 में अब तक सिर्फ तीन ही हिंदी फिल्में हैं जिसने 100 करोड़ या इससे ज्यादा का कलेक्शन किया है।

वही बात करे शाहरुख खान की पठान ने तो कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया है,फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है, इसने 146.6 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया है।

सलमान ने हाल ही में फिल्म की प्रमोशन के लिए आप की अदालत में नजर आए। वहां उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों पर बात की।

एक्टर का कहना है कि वो पिता बनना चाहते हैं, लेकिन भारत का सरोगेसी कानून उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा है।

सलमान खान ने कहा कि वो बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने एक बार बच्चा पैदा करने के बारे में सोचा भी था, लेकिन इंडिया में यह पॉसिबल नहीं है।

स्टार ने कहा- शादी के लिए फैमिली का बहुत प्रेशर है, इसलिए वो अपनी जिंदगी के आखिरी प्यार की तलाश कर रहे हैं।

ALSO READ

ALSO READ