Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: राजनांदगांव में गूंजा बीरनपुर मामला, राम मंदिर और घोटालों पर योगी ने कांग्रेस को घेरा, भूपेश को लेकर कही ये बड़ी बात..

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

 

Yogi Adityanath: राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजनांदगाव पहुंचे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग तो कहते थे राम हैं ही नहीं। जबकि गांधी जी के भी आखिरी शब्द है राम थे। राम के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा से राजनीति की है। जिन पर महादेव एप, गोबर घोटाला, कोयला घोटाला का आरोप है एफआईआर दर्ज की गई है।

Yogi Adityanath: वे चुनाव लड़ रहे हैं, मोदी की सरकार में घोटालेबाजों की नहीं चलेगी। कांग्रेस की सरकार ने गोबर में भी घोटाला कर डाला। गौ माता की तस्करी की जा रही थी और अपराध बढ़ रहे थे।

Yogi Adityanath: जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आयोध्या से पहले छत्तीसगढ़ में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। यह हमारा सौभाग्य है कि, मोदी जी के कारण राम मंदिर बना है।

Yogi Adityanath: ईश्वर साहू को विधायक बनाकर एक सच्ची श्रद्दांजलि भाजपा ने दी

 

Yogi Adityanath: बिरनपुर हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, भुनेश्वर साहू के साथ जो घटना घटी उसके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाकर एक सच्ची श्रद्दांजलि भाजपा ने दी है। भुनेश्वर साहू ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ खड़े होने का साहस किया था।

Yogi Adityanath: -भूपेश बघेल ने 18 लाख लोगों को आवास से वंचित किया था

Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में डां रमन सिंह ने 1 रुपए किलो में चावल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को फ्री की राशन दिया। मोदी जी की सरकारने 60 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। भूपेश बघेल ने 18 लाख लोगों को आवास से वंचित किया था।

 

Yogi Adityanath: -कांग्रेस आतंकवाद का नाम है और कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है

 

Yogi Adityanath: कांग्रेस आतंकवाद का नाम है और कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब और पेन होना चाहिए उनके हाथों में कांग्रेस ने हथियार पकड़ा दिए। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की सरकार में गरीब भूखे मरता था। महिलाओं के सामने सुरक्षा एक बड़ी चुनौती थी। मोदी जी के शासन में गरीबों को मुफ्त राशन मिला है। जनधन एकाउंट खुलवा कर बिचौलियों से आम आदमी को बचाया गया है।