9 lakh fine for smoking cigarette

9 lakh fine for smoking cigarette: सावधान: ये क्या सिगरेट पीने पर लगा 9 लाख का जुर्माना, इस वजह से मिली सजा

Featured ट्रेंडिंग देश-विदेश

 

9 lakh fine for smoking cigarette: नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि सिगरेट हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। इन सबके बावजूद हम हर कई सिगरेट पी जाते हैं। ये खासतौर पर ऑफिस में लोगों को देखा जाता है। जब भी मौका मिलता है तो बाहर निकलकर सिगरेट पीने चले जाते हैं। अगर हम आपसे कहें कि किसी कर्मचारी पर सिगरेट पीने के कारण कई लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, तो आप क्या यकीन करेंगे? इसे पढ़कर आपको जरूर हंसी आई होगी। आपको बता दें कि ये घटना हकीकत में हुई थी।

9 lakh fine for smoking cigarette: मामला जापान के ओसाका का है। यहां एक कर्मचारी ने सिगरेट पीने के लिए 4500 से अधिक बार ब्रेक ले लिया। इसी के चलते उसके वेतन में कटौती तो हुई ही भारी जुर्माना भी लगा दिया गया। द स्ट्रेट्स टाइम्स में छपी खबर के अनुसार कर्मचारी पर 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

9 lakh fine for smoking cigarette: रिपोर्ट के मुताबिक, इस जापानी सरकारी कर्मचारी ने 14 साल में 4500 से अधिक बार स्मोक यानी सिगरेट पीने के लिए ब्रेक लिया। उसे सिगरेट पीने की ऐसी लत पड़ी कि वो वर्किंग ऑवर में ही बार-बार उठता और सिगरटे पीकर वापस लौट आता। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी 61 साल का है और उसने स्मोकिंग के चक्कर में 335 वर्किंग ऑवर बर्बाद कर दिए। इसका मतलब है कि उसने काम पर 335 घंटे बर्बाद किए। इसी को देखते हुए सजा मिली।

9 lakh fine for smoking cigarette: जापान के इस सरकारी कर्मचारी पर 9 लाख रुपये का जुर्माना तो लगाया ही गया। 6 महीने तक उसकी सैलरी में 10 फीसदी की कटौती का भी ऐलान किया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी के दो सहयोगियों को भी सजा मिली है। बता दें कि जापान के ओसाका में सिगरेट पीने को लेकर नियम काफी सख्त हैं। कर्मचारी को ड्यूटी ऑफ डिवोशन का उल्लंघन करने पर ये सजा मिली है।

 

READ MORE: Corona Update: भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ, लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा केस