Ambikapur News : अंबिकापुर : अंबिकापुर के लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत गोरता से नवनिर्वाचित सरपंच पंचराज सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पंचराज सिंह परिवार के साथ **उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी धाम** के दर्शन के बाद लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।हादसे में सरपंच को गंभीर चोटें आईं, विशेषकर सिर पर गहरी चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
Ambikapur News : सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वाहन से उसका नियंत्रण छूट गया और हादसा हो गया। पंचराज सिंह अपनी मां सहौद्री बाई और चार अन्य लोगों के साथ अपनी रेनॉल्ट कार से जगन्नाथ पुरी गए थे।
Ambikapur News : हादसे में वाहन में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। सरपंच की दुखद मृत्यु से उनके गृह ग्राम में मातम छा गया है, और उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर लाने के साथ, पंचायत क्षेत्र में एक बड़ी क्षति के रूप में देखी जा रही है।