जिलाबदर अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना एक पुलिस आरक्षक को महंगा; देखें वीडियो – DURG – BHILAI
CG CRIME : दुर्ग-भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक जिलाबदर अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना एक पुलिस आरक्षक को महंगा पड़ गया। मामला सामने आने के बाद एसपी दुर्ग ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक नितिन सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि नितिन सिंह राजपूत थाना छावनी में पदस्थ हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि शेख अब्बास खान को कुछ समय पहले ही ड्रग्स मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी का इस तरह अपराधी के साथ दिखना कई सवाल खड़े करता है।
CG CRIME : वीडियो में आरक्षक का भांजा भी नजर आ रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दुर्ग ने लिखित आदेश जारी कर आरक्षक को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल, इस पूरे मामले में विभागीय जांच जारी है।



