IED blast in Sukma: IED blast in Sukma: ASP Akash Rao Girpunje martyred, birthday promise made to daughter remained unfulfilled

IED blast in Sukma : सुकमा में IED ब्लास्ट: ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, बेटी से किया जन्मदिन का वादा अधूरा रह गया

Featured जुर्म

IED blast in Sukma : सुकमा में IED ब्लास्ट: ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, बेटी से किया जन्मदिन का वादा अधूरा रह गया

IED blast in Sukma : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। शहीद ASP गिरपुंजे 11 जून को रायपुर में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने आने वाले थे। उन्होंने बेटी से वादा किया था कि इस बार जन्मदिन साथ मनाएंगे, लेकिन नक्सलवाद के खिलाफ जारी संघर्ष में वे शहीद हो गए।

IED blast in Sukma : बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ ही दिन बाद शहादत

IED blast in Sukma : ASP आकाश राव हाल ही में एक सप्ताह पहले अपने घर आए थे, जहां उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन परिवार संग मनाया था। उस पल किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उनका अंतिम पारिवारिक मिलन होगा। बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल ही रही थी कि परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

IED blast in Sukma : SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने परिजनों से की मुलाकात

IED blast in Sukma : शहीद अधिकारी के निवास पर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि आकाश राव के चयन के समय से वे उन्हें जानते थे। शहीद के पिता, भाई और चाचा से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस बंधाया। SSP सिंह ने कहा कि यह घटना पुलिस बल के लिए अपूरणीय क्षति है।

IED blast in Sukma : सेवा और समर्पण का प्रतीक थे ASP गिरपुंजे

IED blast in Sukma : 42 वर्षीय ASP आकाश राव गिरपुंजे राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी थे। वे महासमुंद, रायपुर जैसे प्रमुख जिलों में सेवाएं दे चुके थे। रायपुर सिविल लाइन में बतौर CSP रहते हुए उन्होंने कई अहम मामलों का खुलासा किया था। उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर के होलीक्रॉस स्कूल में हुई थी।

IED blast in Sukma : बस्तर संभाग में तीसरी बड़ी शहादत

IED blast in Sukma : छत्तीसगढ़ में यह तीसरी और बस्तर संभाग में दूसरी बार है जब एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी नक्सली हमले में शहीद हुए हैं। 2001 में एडिशनल एसपी भास्कर दीवान और 2011 में राजेश पवार गरियाबंद में IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे। अब 2025 में ASP आकाश राव की शहादत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस के सामने कितना बड़ा खतरा मौजूद है।

IED blast in Sukma : कैसे हुआ हादसा?

IED blast in Sukma : रविवार सुबह ASP गिरपुंजे DSP भानुप्रताप चंद्राकर, निरीक्षक सोनल गवला और अन्य जवानों के साथ कोन्टा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए वाहन जलाने की घटना की जांच के लिए पैदल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

IED blast in Sukma : उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोन्टा अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में DSP भानुप्रताप चंद्राकर और निरीक्षक सोनल गवला भी घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

IED blast in Sukma : अंतिम संस्कार महादेव घाट में

IED blast in Sukma : शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे का अंतिम संस्कार सोमवार को रायपुर के महादेव घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी शहादत को नमन करते हुए पूरे प्रदेश में शोक और गर्व की मिश्रित भावनाएं देखी जा रही हैं। शहीद आकाश राव गिरपुंजे की शहादत सिर्फ एक अधिकारी की नहीं, बल्कि एक पिता, एक बेटा और एक कर्तव्यनिष्ठ प्रहरी की कुर्बानी है। छत्तीसगढ़ उनका सदैव ऋणी रहेगा।