CG NEWS : रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कावेरी इंडस्ट्री की तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा।
CG NEWS : सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री को तुरंत खाली करा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
CG NEWS : दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
CG NEWS : शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
CG NEWS : प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और एहतियातन कूलिंग का कार्य जारी है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




