जशपुर में प्लेन हादसा , जंगल में आग की लपटे देखें LIVE VIDEO
CG PLAN CRASH LIVE VIDEO : नारायणपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।आरा पहाड़ इलाके में एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरा पहाड़ से अचानक आग की ऊंची लपटें उठती देखी गई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका है कि कोई छोटा विमान या प्राइवेट एयरक्राफ्ट पहाड़ से टकराया हो सकता है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
CG PLAN CRASH LIVE VIDEO :SSP लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लेंगे।फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और ना ही किसी तरह के नुकसान या हताहतों की जानकारी सामने आई है।प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटेगी, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल के लिए इतनी ही जानकारी, जैसे ही और अपडेट आएंगे, हम आपको सबसे पहले सूचित करेंगे।


