Raipur News

Raipur News : रायपुर में घर से मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, एयरगन-केमिकल और वायर बरामद; कांग्रेस नेता के रिश्तेदार से पूछताछ करेगी पुलिस

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

Raipur News : रायपुर : रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Raipur News : जांच के दौरान एक बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। मौके पर पहुंचे डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Raipur News : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह सामान विनय देवांगन नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर एक कांग्रेस नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Raipur News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रावाभाठा स्थित रविशंकर शुक्ल वार्ड में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार की पहचान बीरगांव निवासी विनय देवांगन से थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विनय एक बैग लेकर उनके घर पहुंचा और कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कहकर चला गया।

Raipur News : बैग को लेकर शक होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पार्षद रात में मौके पर पहुंचे और सुबह जांच करने की बात कहकर लौट गए। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों के साथ पहुंचकर जब बैग खोला गया तो उसमें एयरगन और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Raipur News : सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध सामग्री की जांच की और आसपास के इलाके को खंगालना शुरू किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • Raipur News : पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।