Chhattisgarh Breaking News

Chhattisgarh Breaking News: छत्तीसगढ़ BJP की प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Breaking News:रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की ओर से देशभर में संगठनात्मक स्तर पर प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के लिए भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

Chhattisgarh Breaking News:नितिन नबीन के बाद बदली जिम्मेदारी

इससे पहले नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जनवरी 2026 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी का पद खाली था।

Chhattisgarh Breaking News:अब पार्टी ने स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी नियुक्त कर संगठन में नई जिम्मेदारी तय की है। दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक कामकाज को लेकर नई व्यवस्था प्रभावी होगी।