trafik police

CG NEWS : ट्रैफिक नियमों को लेकर दुर्ग एसपी की सख्ती जारी,उधर ASI का बिना हेलमेट का VIDEO आया सामने, फिर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

trafik police

CG NEWS :दुर्ग। दुर्ग जिला में यातायात निमयों को लेकर खुद एसपी अभिषेक पल्लव सड़को पर उतर रहे हैं। आलम ये हैं कि नियमों की धज्जी उड़ाने वालो की जहां एसपी सरेराह क्लास लगा रहे हैं। ऐसे में एक आम नागरिक ने दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट में एक एएसआई का बिना हेल्मेट वाहन चलाने का विडियों सेंड कर दिया गया। इस मामले पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए एएसआई के विरूद्ध 800 रूपये का चालान काटकर पैसे वसूले गये।

CG NEWS :गौरतलब हैं कि दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव यातायात नियमों को लेकर लगातार सख्ती अपनाये हुए हैं। एसपी खुद सड़क पर उतरकर यातायात नियमों की अनदेखी कर मनमानी करने वाले युवाओं की जहां बीच सड़क पर ही क्लास लगाकर समझाइश दे रहे हैं। वहीं स्पीड बाइक पर स्टंट कर हीरोगिरी करने वाले युवको को फटकार भी लगायी जा रही हैं। पुलिस की इस सख्ती का ही असर हैं कि आज दुर्ग जिला में आम नागरिक हेल्मेट,सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों का गंभीरता से पालन कर रहे हैं। पुलिस की इसी सख्ती के बीच एक आम नागरिक ने दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियों शेयर किया गया।

CG NEWS :विडियों में भिलाई नगर थाना में पदस्थ एएसआई गुप्तेश्वर यादव का बिना हेल्मेट बाइक चलाने का विडियों डालने के साथ ही बाइक के नंबर पर पुलिस विभाग ध्यान आकृष्ट कराया गया। फिर क्या था इस विडियों के सामने आने के बाद यातायात विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले एएसआई के खिलाफ 800 रूपये का जुर्माना लगाते हुए तत्काल चालान काटा गया। इस बात की जानकारी खुद एसपी अभिषेक पल्लव ने दुर्ग पुलिस के व्हाट्सएप्प ग्रुप में फोटो के साथ दिया हैं। दुर्ग एसपी की इस त्वरित कार्रवाई से साफ हैं कि कानून सबके लिए एक समान हैं। एसपी ने एक बार फिर मैसेज दिया हैं कि आम नागरिक हो या फिर वर्दी में पुलिस कोई कानून तोड़ता हैं, तो उस पर पुलिस उन्ही नियमों के तहत कार्रवाई करेगी, जैसे आम लोगों पर की जाती हैं।