ajab gajab

Ajab-Gajab : नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दुल्हे के उड़ गए होश, जानिए फिर क्या हुआ

Featured देश-विदेश लाइफस्टाइल

 

Ajab-Gajab : हर युवक-युवतियां अपनी शादी के सपने बुनती हैं। नवदाम्पत्य जीवन की तैयारी सालों से शुरू हो जाती है। लेकिन इन सपनों के साकार होने के समय कुछ ऐसा हो जाये। जिसकी कल्पना भी न की हो तो आप शाक्ड अवश्य हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अशोक नगर से सामने आ रहा है।

Ajab-Gajab : मध्यप्रदेश के अशोकनगर में दुल्हन ने कुछ ऐसा कांड कर दिया है। जिसने सबको शाक्ड कर दिया है। सुहागरात के सपने संजोये बैठे दुल्हा इंतजार ही करता रहा। वहीं परिवार वाले हक्का-बक्का गुम हो गया।

यहां नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को बेहोशी की दवा खिलाकर नव दो ग्यारह हो गई है। दुल्हन ने अपने साथ 2 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर के साथ फरार हो गई है।

Ajab-Gajab : दुल्हे पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में की है। पूरा मामला कचनार थाना एरिया का बताया जा रहा है। यहां सेमराहाट गांव के अनिल भार्गव पुत्र जमनालाल भार्गव की शादी 15 अप्रैल को अशोकनगर मुख्यालय के राजराजेश्वर मंदिर पर ओड़िसा निवासी लड़की से हुई थी। जिसमें परिवार के सभी लोग खुशी-खुशी शामिल हुये थे। इस शादी को पूरे धूमधाम से किया गया था।

दूल्हे ने परिवार वालों के साथ थाने पहुंचे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें परिवार ने दुल्हन पर आरोप लगाया है कि बेहोशी की दवा खिलाकर 2 लाख रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवर के साथ फरार हो गई है।

 

Ajab-Gajab :आंख खुली तो सारी कहानी समझ में आयी

 

Ajab-Gajab : उन्होंने बताया कि सुबह आंख खुली तो सारी कहानी समझ में आयी। और आसपास खोजबीन करने पर दुल्हन फरार मिली। गहने और नगदी गायब मिले। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरु कर दी है।

 

READ MORE: Sakhi Yojna : अब हर महीने खाते में आएंगे 4000 रुपये, महिलाओं की तो बल्ले-बल्ले, जानिए योजना के बारे में