Ajab Gajab

Ajab Gajab: 40 महिलाओं का एक पति, कैसे रहता है शख्स, जानें है पूरा मामला

Featured ट्रेंडिंग देश-विदेश

 

Ajab Gajab : दुनिया में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है। जिस पर विश्वास करना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। यहां 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम एक ही बताया है। इसके बाद लोगों के होश उड़ गये हैं। दरअसल यह पूरा मामला बिहार के अरवल जिला का बतया जा रहा है। जहां जातीय जनगणना के दौरान यह पूरा मामला सामने आया है। यहां एक-दो नहीं पूरे 40 महिलाओं ने एक ही शख्स को पति बताया है। इतना ही नहीं कराये जा रहे जातीय जनगणना में कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी है।

Ajab Gajab :अरवल नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 रेड लाइट एरिया सालों से सेक्स वर्कर रहती हैं। आज हम जिस चौंकाने वाली आंकड़े की बात कर रहे हैं। वहीं यही से आ रही है। यहां जातीय जनगणना के दौरान 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रुपचंद बताया है। वहीं कुछ महिलाओं ने रुपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है।

Ajab Gajab :सेक्स वर्कर जनरली अपने पति का नाम नहीं बता पाती है। इधर-उधर कुछ भी नाम बता देती हैं। यही वजह रही इन 40 महिलाओं ने भी अपने पति का नाम रुपचंद बता दिया। अब बात की जाये रूपचंद की तो वो कोई शख्स नही बल्कि रुपया है। यानी अधिकांश महिलाएं रुपया को ही अपना सब कुछ मानती हैं। इसलिए उन्होंने अपने पति के नाम के आगे रूपचंद लिख दिया है। तो किसी ने पिता के नाम के कॉलम के आगे रूपचंद लिखा है।

Ajab Gajab आपको बता दें कि शिक्षक राजीव रंजन रेड लाइट एरिया में जब जातीय जनगणना करने पहुंचे। तो उन्होंने महिलाओं से उनका रिकॉर्ड जानने के लिए चर्चा की। इस दौरान वहां की महिलाओं ने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। हालांकि जब सच्चाई का पता लगा की रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है, रुपया को ही ये महिलाएं रूपचंद बता रहीं थी।

 

READ MORE: Smart Tv: मात्र 15 हजार में घर ले जाएं 50 इंच का Smart Tv, मिल रहा जबरजस्त साउंड और 4K पिक्चर