CRIME NEWS

CRIME NEWS: दहेज प्रताड़ना, राहुल और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज, महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

CRIME NEWS: रायपुर। राजधानी मे दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. जिसमें पीड़ित महिला के द्वारा अपने पति राहुल खूबचंदानी समेत सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पैसा एवं संतान कि मांग को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी राहुल और उसके परिवार के द्वारा प्रार्थीया पत्नी को रोजाना मानसिक एवं शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके बाद महिला तंग आकर अपने भाई को बुलाया और और अपने मायके आ गई। मायके जाने के बाद महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला थाने के द्वारा काउंसलिंग के आधार पर दोनों पक्षों में सुलह कराई गई, सुलह नहीं होने पर ससुराल पक्ष के सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि पूरे प्रकरण पर राहुल खूबचंदानी को अग्रिम जमानत दी गई है।

CRIME NEWS: महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पहले मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए थे। जिसके बाद ताली बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई गई तीन से चार बार काउंसलिंग के बाद भी पुलिस के सामने महिला के ससुराल पक्ष वाले बात को मान लेते थे, लेकिन घर में जाकर फिर से प्रताड़ित करने लगते थे। जब सुलह नहीं हो सकी तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तिल्दा निवासी आरोपी राहुल खूबचंदानी, पिता प्रकाश खूबचंदानी एवं 2 महिला सदस्यों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

CRIME NEWS: पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। वहीं महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी महाराष्ट्र में हुई थी। लेकिन किसी कारण से वे शादी टूट गई जिसके बाद राहुल से दूसरी शादी हुई। उसके घर वाले झूठा लालच देकर करके उसके साथ शादी कराई , लेकिन शादी के बाद ही कुछ दिनों बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लिए ताने मारने लगे। नगद 5 लाख की मांग करने लगे। नौकरानी की तरह सब घर में काम करवाने लगे। इसके बाद पैसे के लिए मायके जांजगीर चांपा छोड़ आए। पति भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करता था। मना करने पर मारपीट करने लगता था।