पहली बारिश की वजह से कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, आम आदमी का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल 

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

पहली बारिश की वजह से कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, आम आदमी का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

नवागढ़ संजय महिलांगन: गर पंचायत नवागढ़ के कई वार्डो में मानसून के शुरू होते ही लोगों को परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। वार्ड क्षेत्रों में बने कच्चे रास्ते कीचड़ से लथपथ होने लगे हैं। कीचड़ से भरे रास्तों से होकर गुजरना वार्ड वासियों के लिए कठिन हो गया है। ज्यादा बारिश होने पर तो कीचड़ से भरे रास्तो से आवाजाही पूरी तरह से लगभग बंद ही हो जाती है। हालांकि कई वार्डो में अब सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन कई वार्ड अब भी विकास की धारा से कटे हुए हैं। यहां के लोगों को सालभर कच्चे, उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने को मजबूर हो रहे हैं।

ब्लॉक मुख्यालय होने के कारणआने जाने वाला रास्ता बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि बरसात के दिनों में इस पर सफर करना काफी कठिन हो जाता है। इस सड़क पर गाड़ी या बाइक चलाना तो दूर की बात है, पैदल चलना भी मुश्किल है