मिनीमाता का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित, भाजपा ने मनाई मिनीमाता की पुण्यतिथि

राज्य-छत्तीसगढ़

 

नवागढ़। शुक्रवार को प्रदेश की पहली महिला सांसद स्व मिनी माता का पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नवागढ़ मण्डल के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता के छायाचित्र का पूजन किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी सहित भाजपा नेतागण शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा ने मिनीमाता के द्वारा किये गए कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दयावंत धर बांधे ने कहा कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। दीन-दुखियों की सेवा के लिए वे आजीवन समर्पण के साथ लगी रहीं। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।

देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि किस तरह से मिनी माता ने छुआछूत और भेदभाव के लिए समाज मे बड़ा कार्य करते हुए लोकसभा में यह बिल पास कराया। जिसके कारण दलित और पिछड़ों को आज समाज मे सभी वर्ग के बीच बराबरी का दर्जा मिला है। मधु राय ने कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

जगजीवन खरे ने कहा कि नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ उन्होंने बाल-विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया। निमिराज सोनवानी ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान विस्तारक वीरेन्द्र साहू, महेश टंडन, काल्विन जोशी, राजेश चतुर्वेदी, टीकम पूरी गोस्वामी, श्रीकांत ठाकुर, गोलू सिन्हा,धनीराम निर्मलकर, कुलेश्वर सिन्हा, बिनो सोनकर, मोहन चेलक, राजा खान, तनु दीवान, रामप्रसाद नवरंग, संजू राजपूत, मनीराम साहू, विनोद साहू, संतोष, परमेश्वर साहू, भोला राजपूत सहित भाजपाई उपस्थित रहे।