CG Rape

CG Rape: युवक ने पड़ोसी में रहने वाली विवाहिता से किया रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल, पीड़िता ने किया….

Featured जुर्म राजनीति समाचार

 

CG Rape: दुर्ग । दुर्ग जिला में एक विवाहिता के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विवाहिता के साथ रेप करने के दौरान अश्लील विडियों बना लिया गया। जिसके बाद वह महिला को विडियों वायरल करने की धमकी देकर दोबारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

CG Rape: विवाहिता के साथ रेप का ये मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़ित विवाहिता ने जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि वह उसका पति ट्रक ड्राइवर है। वो घर में अपने 4 साल के बेटे,पति और ससुर के साथ रहती है। 23 मई 2023 को उसका पति ट्रक लेकर रीवा मध्य प्रदेश गया था। ससुर की नाइट ड्यूटी थी, रात में वो अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान देर रात पड़ोस में रहने वाला विकास सिंह उसके घर में जबरन घुस गया। इसके बाद उसने जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

CG Rape: महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बात की जानकारी दी तो वह वीडियो को शोसल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद जब महिला ने ये बात किसी को नहीं बताई, तो उसने महिला के साथ वीडियों वायरल करने की धमकी देकर 4 बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

CG Rape: आरोपी युवक के बार-बार की धमकी से परेशान होकर महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दे दी। । इसके बाद दोनों ने हिम्मत जुटाकर 6 महीने बाद इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।