ACCIDENT NEWS: हरियाणा। सोनीपत में गांव पिपलीखेड़ा के पास पैदल हाईवे पार कर रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों बिहार के रहने वाले थे। सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
ACCIDENT NEWS:जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 44 पर गांव पिपलीखेड़ा के सामने पैदल सड़क पार करते हुए दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है और दोनों मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।