CG Election: रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज अपना ‘भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां राजनांदगांव में, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर में और अन्य वरिष्ठ नेता संभाग मुख्यालयों में भरोसे का घोषणा पत्र जारी किया।
CG Election: धान का 3200 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में ऐलान किया। रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।
CG Election: कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में में कर्ज माफी का ऐलान किया है। वहीं केजी से पीजी तक फ्री में शिक्षा देने का वादा किया है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता की खरीदी 6 हजार में की जाएगी। वहीं धान खरीदी 3200 रुपए में धान खरीदी की जाएगी। वहीं प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान खरीदी करेगी। गैंस सिलेंडर सभी को 500 रुपए में दी जाएगी। वहीं 2 सौ यूनिट तक बिजली बिल फ्री में मिलेगा।
CG Election: पढ़िए घोषणा पत्र…
सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा
धान खरीदी: 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
धान 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदी
केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त
200 यूनिट बिजली बिल फ्री, 200 यूनिट से अधिक खपत पर 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये सालाना
700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जांएगे।
गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
यह योजना सभी वर्ग के लिए लागू होगा।
साढ़े 17 लाख परिवारों को आवास दिया जाएगा।
तेंदूपत्ता संग्रहकों प्रति मानक बोरा 4000 हजार रुपये बोन दिया जाएगा
लघुवनोपज पर समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त दिया जाएगा।
10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
एपीएल को 5 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
सड़क दुर्घटना में सीएम विशेष सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
वाहन मालिकों के वर्ष 2018 का बकाया कर माफ किया जाएगा।