CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

CG NEWS : रायपुर: Raipur के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इस ऑपरेशन में करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये कीमत का 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जबकि कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये आंका गया है।

CG NEWS : सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 स्थित रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक Toyota Fortuner और एक Mahindra Scorpio को रोका गया। जांच के दौरान वाहनों में रखी बोरियों में गांजा पाया गया।

CG NEWS : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा Odisha के फुलवानी जिले से Pune ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ परिवहन में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़ियां, मोबाइल फोन सहित सभी सामान जब्त कर लिया।

CG NEWS : इस मामले में महाराष्ट्र के पांच आरोपियों—प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव, अक्षय नंदकुमार निगम, अभिषेक डेविड जगले और महेश काटकर—को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।