chaitra navratri

chaitra navratri: चैत्र नवरात्रि: भनपुरी मां माहामाया मंदिर में हुआ हवन-पूजन, यहां भक्तों की होती है मनोकामना पूर्ण, दिल्ली-बांबे से आते हैं भक्त…

Featured धर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

chaitra navratri: रायपुर। जिस तरह से श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्री की शुरूआत धूमधाम से की थी। ठीक उसी प्रकार से नवरात्रि के आठवें दिन यानि अष्टमी को श्रद्धालुओं ने हवन के बाद मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त किया। अष्टमी के दिन पुरानी बस्ती स्थित भनपुरी के मां माहामाया मंदिर में हवन का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

chaitra navratri: जिसमे बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान पुजारी प्रदीप मिश्रा, अरूण शर्मा, परस राम साहू, नंद किशोर साहू, रविंदर सिंग अािद मौजूद रहे। पुजारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में हवन का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि मां माहामाया की पूजा से भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

chaitra navratri: भनपुरी में मां माहामाया मंदिर यह एक ऐतिहासिक मंदिर है। यहां सभी भक्तों का मनोकामना पूर्ण होती है। यहां 100सौ साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर है। यहां माता रानी के कई तरह के चमत्कार भी देखने को मिला है। साक्षत कई प्रमाण है। जो भी मनोकामना सच्चे दिल से जो मांगते है ओ पूरा होता है।

chaitra navratri: यहां दूर-दूर से भक्त आते हैं। पंडित ने बताया कि मां माहामाया मंदिर में इस बार 500 ज्योति कलश जलाई गई है। यहां दर्शन करने बांबे, हैदराबाद दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लोग ज्योत जलाते हैं और दर्शन करने भी आते हैं।