Lormi Politics:

Lormi Politics: लोरमी विधानसभा में सबसे ज्यादा साहू वोटर, जवाहर साहू के नाम पर लग सकती है मुहर….प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सबसे प्रबल दावेदार..जानिए कब आएगी पहली लिस्ट…

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

Lormi Politics: मुंगेली। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल शुरू हो गया है। बीजेपी ने बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब दूसरी लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। अब बचे 69 सीटों के प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगाएगी। कभी भी बीजेपी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

Lormi Politics: वहीं कांग्रेस पार्टी कि बात करें तो नवरात्रि में पहली लिस्ट जारी हो सकती है। कांग्रेस ने सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा कर ली गई है। स्क्रीनिंग कमेटी में अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है। बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, 90 सीटों के टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई है। जल्द की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

Lormi Politics: वहीं पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोरमी विधानसभा से जवाहर साहू का नाम फायनल कर लिया गया है। कांग्रेस इस बार लोरमी विधानसभा से जवाहर साहू पर दांव लगाएगी। इसकी चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में हो रही है। बता दें कि लोरमी विधानसभा में सबसे ज्यादा साहू वोटर हैं। ऐसे में लोरमी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी जवाहर साहू पर ही दांव लगाएगी।

Lormi Politics: बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों के लिस्ट से कई विधानसभाओं में विरोध की सुगभुगाहट

Lormi Politics: लोरमी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम आगे बढ़ाया है । संभावित जो लिस्ट की घोषणा हुई है उसमें अरुण साव का नाम सामने आया है। क्या भारतीय जनता पार्टी लोरमी विधानसभा में अपने प्रदेश अध्यक्ष पर दाव खेलेगी।

Lormi Politics: लोरमी विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर साहू समाज की

Lormi Politics: क्योंकि लोरमी विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर साहू समाज की ही है, लेकिन यहां विगत तीन पारियों में धर्मजीत सिंह जी विधायक बनते आए हैं। यह सब समीकरण को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जवाहर साहू को मैदान पर उतरेगी। साहू उम्मीदवार के रूप में सबसे प्रबल दावेदार जवाहर साहू है। जिन्होंने एक बार लोरमी में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चूके है। जिसमें उन्होंने धर्मजीत सिंह से मात्र 4000 वोटों से ही चुनाव हारे थे। अगर यह समीकरण देखें तो प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सबसे प्रबल दावेदार जवाहर साहू दिख रहे हैं।

Lormi Politics: वहीं कांग्रेस पार्टी अगर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू पर दांव लगाती है तो कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि थानेवार साहू मुंगेली का निवासी है। जबकि जवाहर साहू मूलत: लोरमी के ही निवासी है। ऐसे में पार्टी जवाहर साहू पर ही दांव लगाएगी।

Lormi Politics: जवाहर साहू ही बेहतर विकल्प

Lormi Politics: बता दें कि लोरमी विधानसभा में सबसे ज्यादा साहू वोटर है। उस अनुमान से देखा जाए तो जवाहर साहू को ही काग्रेस यहां से टिकट देगी। बता दें कि जवाहर साहू का क्षेत्र के सभी समाजों में अच्छी पकड़ है। समाज के लोगों का कहना है कि लोरमी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए जवाहर साहू ही बेहतर विकल्प है। अगर पार्टी जवाहर साहू के अलावा दूसरे प्रत्याशी पर दांव लगाती है तो लोरमी का समीकरण बिगड़ सकता है।

Lormi Politics: -संभावित सूची में अरूण साव का नाम

Lormi Politics: वहीं अगर हम बीजेपी में देखें तो लोरमी विधानसभा से शीलू साहू का नाम बहुत जोरों से चल रहा था और वहीं पर धनेश साहू का भी नाम बताया जा रहा था, लेकिन बीजेपी के संभावित सूची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम सामने आया है, जो सबको चौंका दिया है।