Raipur News :

Raipur News : कचरे के ढेर में मिला जापानी महिला का बैग, पुलिस कर रही है जांच

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

Raipur News : रायपुर:रायपुर में एक जापानी महिला का बैग लावारिस हालत में कचरे के ढेर से मिला है। काले रंग के बैग में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पासपोर्ट के साथ-साथ टोक्यो से दिल्ली और जयपुर का एयर टिकट भी बरामद हुआ है। इसके अलावा, बैग में कई अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी पाए गए हैं।

Raipur News : यह घटना पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है। रात करीब 10 बजे, प्रोफेसर कॉलोनी में टहल रहे एक युवक को कचरे के ढेर में यह बैग दिखाई दिया। जब उसने बैग खोला, तो अंदर लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए। युवक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, और थाना प्रभारी योगेश कश्यप मौके पर पहुंचकर बैग की जांच की। बैग में महिला का पासपोर्ट मिला, जिससे महिला की पहचान फ़ुकिको ओतसूबो (65 वर्ष) के रूप में हुई, जो टोक्यो के पास किसी शहर की निवासी हैं।

Raipur News : पुलिस के मुताबिक, महिला मर्चेंट बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी हो सकती है, क्योंकि बैग से बैंक से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। बैग में एयर टिकट भी पाया गया है, जिसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर जाने की जानकारी है, लेकिन रायपुर आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इस स्थिति में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह बैग रायपुर कैसे पहुंचा। क्या यह चोरी कर लाया गया था? महिला किस उद्देश्य से रायपुर आईं थीं? और क्या वह किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुईं? इन सभी सवालों का उत्तर ढूंढ़ने के लिए पुलिस जांच कर रही है।