दोन्देकला में 8 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, शिव की महिमा के बारे में आचार्य महादेव ने दी जानकारी

Featured धर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

रायपुर: जय महादेव सेवा समिति दोंदेकला एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा आठ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1 मार्च से 8 मार्च तक महाभंडारा के साथ समापन होगा। श्रोताओं को रावांभाठा बंजारी धाम रायपुर वाले कथा ब्यास आचार्य महादेव के द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं। इतना ही नहीं आचार्य महादेव जी के द्वारा श्री शिव की महिमा के बारे में जानकारी दी जा रही है।

 

 

 

बता दें कि श्री शिव महापुराण कथा सुनने लोगों की भीड़ रोज बढ़ रही है। आज सातवां दिन भी भक्तों की भीड़ रही। कल महाशिवरात्री के अवसर पर भव्य भंडारे के साथ रूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पूर्व विधायक अनिता शर्मा, अशोक जांगड़े जनपद सदस्य ने शिरकत की।