IPS Vikas Kumar : रायपुर से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है।
IPS Vikas Kumar : इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। विकास कुमार की यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि NIA देश की प्रमुख जांच एजेंसियों में शामिल है और संवेदनशील मामलों की जांच करती है। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज है।




