CGMSC GHOTALA
latest जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

जीजा- साले ने मिलकर किया CGMSC घोटाला – ACB /EOW

CGMSC GHOTALA: छत्तीसगढ़ के चर्चित सीजीएमएससी घोटाले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरक चालान पेश किया है। यह घोटाला हमर लैब योजना के तहत खरीदे गए उपकरणों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने 3500 पन्नों से अधिक का चालान अदालत में प्रस्तुत किया है। इस मामले में अभिषेक कौशल, जो मेडिकेयर लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, राकेश जैन, श्री शारदा इंडस्ट्री रायपुर के प्रोपाइटर, प्रिंस जैन, मेडिकेशन सिस्टम लिमिटेड के लायजनर, कुंजल शर्मा, डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग हेड सहित कई लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

CGMSC GHOTALA
CGMSC GHOTALA

CGMSC GHOTALA: जांच में सामने आया है कि निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांच के लिए उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया। मेंटेनेंस और इंस्टॉलेशन के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।बताया जा रहा है कि इस पूरे घोटाले में मोक्षित कॉरपोरेशन से जुड़े शशांक चोपड़ा के जीजा प्रिंस कोचर की अहम भूमिका रही, जो लायजनिंग का काम करता था। टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कार्टेलाइजेशन भी किया गया।

CGMSC GHOTALA
                           CGMSC GHOTALA

 

इस मामले में कुल 550 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। एसीबी और ईओडब्ल्यू अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर चुकी है, जबकि हाल ही में चार और आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान दाखिल किया गया है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।