Traffic Police Transfers:रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यातायात विभाग में पदस्थ 8 निरीक्षकों के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस बदलाव के तहत भनपुरी, भाठागांव, फाफाडीह और पंडरी सहित कई यातायात थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
Traffic Police Transfers:जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (DCP) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के बाद संबंधित निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज में कसावट लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।





