CG Politics:

CM Vishnu Dev Sai:किसानों के लिए बड़ी घोषणा, इसी सत्र से मिलेंगे 3100 सौ रुपया धान का समर्थन मूल्य, वीडियो देखें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कहा

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

CM Vishnu Dev Sai:रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, धान ख़रीदी मूल्य को लेकर किसान काफी असमंजस में है और अब तक कई किसान घोषणा की आस में धान नहीं बेचें है।

इस सवाल के जवाब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, मोदी की गारंटी पर किसान भरोसा रखें और इसी वर्ष से धान प्रति क्विंटल 3100 के हिसाब से खरीदा जाएगा।