uttrakhand

Akshaya Tritiya: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर, यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षया तृतीया पर खोले जाएंगे

धर्म

 

Akshaya Tritiya: उत्तराखंड : तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे बजे मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनि महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसी दिन यमुनोत्री धाम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह तक ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

Akshaya Tritiya: बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा के लिए कपाट खुलने की तारीक भी तय कर दी गई है। यमनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खोले जाएंगे, 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41 मिनट पर श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले दिए जाएंगे।

Akshaya Tritiya: इसके बाद गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन कुछ मिनट पहले 12 बजकर 35 मिनट पर खोले जाएंगे। इसके दो दिन बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।इसके लिए सुबह 7 बजे का मुहूर्त है। कुल मिलाकर अप्रैल में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा तैयारियों को 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।